अलीगढ़ में नवविवाहिता ने लगाई फांसी,6 महीने पहले हुई थी शादी
अलीगढ़ में नवविवाहिता ने लगाई फांसी,6 महीने पहले हुई थी शादी
अलीगढ़ में शुक्रवार को एक नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। महिला के शव को तत्काल अतरौली सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचना भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं महिला की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 6 महीने पहले हुई थी शादी थाना पालीमुकीमपुर के गांव तरेची निवासी साहब सिंह की पुत्री काजल की शादी लगभग 6 महीने पहले गोधा थाना क्षेत्र के गांव सिरकना निवासी अनिल कुमार के साथ हुआ था। मायके के लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कई बार काजल के साथ मारपीट भी की गई। इस पर मायके के लोगों ने ससुराल जाकर बातचीत भी की। अब ससुराल के लोगों ने काजल की हत्या कर दी। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि काजल की हत्या करने के बाद उसका शव फंदे से लटक…