यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल, साढ़े 12 बजे होगा जारी, 54 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल, साढ़े 12 बजे होगा जारी, 54 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कल यानी 25 अप्रैल को 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, 10वीं और 22वीं की परीक्षाएं प्रयागराज को छोड़कर अन्य 74 जिलों में 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं। प्रयागराज में महाकुंभ के चलते भीषण जाम की स्थिति बनी थी। इसलिए 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा 9 मार्च को कराई गई थी। प्रदेश में 8,140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए कुल 54.38 लाख छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे, लेकिन 3.02 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। कॉपियां 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 केंद्रों पर जांची गईं। 12 वर्किंग दिनों में 2.84 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था। परीक्षा में 27.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जबकि 29.47 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेट्स ने परीक्षा छोड़ी थी। जरूरी फैक्ट्स 10वीं में 27,32,216 परीक्षार्थी। 12वीं में 27,05,017 परीक्षार्थ…