पाकिस्तान से जल संधि पर रोक, पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश, सीमा हैदर का क्या होगा?

पाकिस्तान से जल संधि पर रोक, पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश, सीमा हैदर का क्या होगा?
पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने दहशतगर्दी को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान पर बड़ा ऐक्शन लिया है। सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर जहां पाकिस्तान का पानी रोक दिया गया है तो 48 घंटे में सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से निकल जाने को कहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही सीमा हैदर का क्या होगा? क्या उसे भी भारत से वापस जाना होगा? वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोग सीमा हैदर को भी पाकिस्तान वापस भेजने की मांग करने लगे हैं। हमले के बाद सीमा हैदर भी निशाने पर आई महफूज रहमान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने को कहा है। सवाल यह है कि क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना होगा? सीमा हैदर ने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी की है,सचिन से उसका एक बच्चा भी है। 'नरेंद्र प्रताप नाम के एक एक्स यूजर ने सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग करते हुए लिखा,'बिना वीजा के भारत में आकर घर बसाने वाली पाकिस्तानी सीमा हैदर के बारे में भी भारत सरकार को फैसल…