हरदुआगंज में थाने के ठीक सामने अश्लीलता का तांडव: नोटों की बारिश, नशे में धुत लफंगे, और पुलिस की चुप्पी—क्या यही है योगी का जीरो टॉलरेंस?

हरदुआगंज में थाने के ठीक सामने अश्लीलता का तांडव: नोटों की बारिश, नशे में धुत लफंगे, और पुलिस की चुप्पी—क्या यही है योगी का जीरो टॉलरेंस?
हरदुआगंज में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं, और वह भी थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर! एक नुमाइश में चल रहे वैराइटी शो में अर्धनग्न युवतियां फिल्मी गीतों पर अश्लील ठुमके लगा रही हैं, आपत्तिजनक इशारे कर रही हैं, और नशे में चूर शराबी, कबाबी, भंगेड़ी, और लफंगे नोटों की बारिश कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब हरदुआगंज थाने के ठीक सामने हो रहा है, और पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है।इस शर्मनाक मंजर में नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं, जो मंच के नीचे नोट बीनते नजर आए। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवतियां नोटों के लालच में लटके-झटके दिखा रही हैं, और एक नाबालिग किशोरी को भी भीड़ में नोट थमाया जा रहा है। शराब और नशे की गंध से भरे इस पांडाल में लुच्चे-लफंगों की हरकतें खुलेआम चल रही हैं, और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। नोट बरसाने की होड़ से पनप रही रंजिश: कहीं बन न जाए खून-खराबे की वजह! देखें वीडियो,,, हरदुआगंज में पिछले साल से युवाओं के कई गुटों के बीच तनाव और रंजिश की खबरें सामने आ चुकी हैं। ये गुट वैराइटी शो में पहुंचकर नोट बरसाने की होड़ में हिस्सा लेते…