हरदुआगंज: गणेश चतुर्थी महोत्सव 2025 की तैयारियां शुरू, विवेक प्रेमी बने आयोजन समिति के अध्यक्ष
हरदुआगंज: गणेश चतुर्थी महोत्सव 2025 की तैयारियां शुरू, विवेक प्रेमी बने आयोजन समिति के अध्यक्ष हरदुआगंज, अलीगढ़:
कस्बे में गणेश चतुर्थी महोत्सव 2025 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बालाजी बाल भक्त सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को श्री प्रेमशंकर बच्चन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया और इस वर्ष के कार्यक्रम की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। विवेक प्रेमी को सौंपी गई जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले श्री रिद्धि-सिद्धि विनायक महोत्सव का संचालन विवेक प्रेमी करेंगे। उन्हें इस वर्ष की आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 2 जुलाई से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक प्रेमी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जुलाई 2025 (बुधवार) को शाम 7 बजे से श्री बालाजी मंदिर (पुराना तांगा स्टैंड) पर पाठ और पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। भव्य पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
विवेक प्रेमी ने बताया कि इस बार का आयोजन पहले से अधिक भव्य रूप में किया जाएगा। मथुरा से विशेष रूप से बुलाए गए कलाकारों द्वारा एक भव्य पंडाल …