हरदुआगंज में लूट और चोरी की वारदातों की बाढ़: पुलिस की नाकामी से बदमाश बेलगाम, लोगों में डर का माहौल
हरदुआगंज में लूट और चोरी की वारदातों की बाढ़: पुलिस की नाकामी से बदमाश बेलगाम, लोगों में डर का माहौल हरदुआगंज, अलीगढ़। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बीते कुछ दिनों में लूट और चोरी की एक के बाद एक घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आलम यह है कि कहीं दुकान से ट्रोला चोरी हो रहा है तो कहीं टेंपो चालक से नकाबपोश लुटेरे मारपीट कर रुपये छीन रहे हैं। स्कूटी चोरी और लाखों की लूट जैसे संगीन मामलों के बावजूद अब तक किसी बड़े मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार वारदातों से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश और भय का माहौल है। ट्रैक्टर ट्रोला चोरी: CCTV में कैद हुए चोर, कबाड़ी हिरासत में रामघाट रोड मंडी के पास स्थित लक्ष्मी एग्रीकल्चर रिपेयर सेंटर से बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर सवार चोर ट्रोला चोरी कर ले गए। ट्रोला की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। दुकान संचालक भगवानदास ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी दुकान के सीसीटीवी कैमरों में तीन-चार चोर अलीगढ़ की ओर ट्रोला ले जाते दिखे हैं। पुलिस जीवनगढ़ तक ट्रोला की तलाश में पहुंची और एक कबाड़ी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। टेंपो चालक से नकाबपोशों ने की लूट, मारपीट कर लौटे चाबी गांव भवनगढ़ी निवासी टेंप…