हरदुआगंज मंडी: जहां नाज उठाते थे किसान, अब ताश फेंकते हैं जुआरी
हरदुआगंज मंडी: जहां नाज उठाते थे किसान, अब ताश फेंकते हैं जुआरी हरदुआगंज, अलीगढ़।
जहाँ एक ओर हरदुआगंज की उपमंडी में गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सरकारी खरीद का आंकड़ा 'शून्य' रहा, वहीं मंडी कैंटीन के पीछे शाम छह बजे 'जुआ खरीद' अपने चरम पर रही। मंडी के अंधेरों में पुलिस की दबिश में 9 जुआरी दबोचे गए, और कुल 4590 रुपये नकद व ताश के पत्ते बरामद हुए। मगर यह पूरा वाकया मंडी की चौकसी और प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत खुद बयां कर रहा है।
पकड़े गए जुआरी लकी पुत्र मदनलाल — मोहल्ला दाऊजी, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ (बरामद: ₹220) पुष्पेन्द्र पुत्र गोपाली — मोहल्ला अहीरपाड़ा, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ (बरामद: ₹240) पप्पू पुत्र मुलचन्द — मोहल्ला दाऊजी, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ (बरामद: ₹150) सूरजपाल पुत्र रामजीलाल — मोहल्ला दाऊजी, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ (बरामद: ₹120) दीपक पुत्र रामवीर — ग्राम अचलपुर, थाना इस्लामनगर, बदायूं (बरामद: ₹140) नीतू सिंह पुत्र रामचरण सिंह — मोहल्ला महाब्रह्मणान, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ (बरामद: ₹130) सोनू पुत्र रामसिंह — मोहल्ला बौहरान, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ (बरामद: ₹160) भगवान स्वरूप पुत्र रामकिशन — मोहल्ला दाऊजी, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ (बरा…