हरदुआगंज में फिर एक्टिव हुआ लखन यादव गैंग... दुकानदार को गालियां, तमंचा लहराया — पुलिस के रुख पर उठ रहे सवाल
हरदुआगंज में लखन यादव पर फिर FIR, किराना दुकानदार पर हमला, असलहा लहराया, पुरानी आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस पर उठे सवाल।
हरदुआगंज में फिर एक्टिव हुआ लखन यादव गैंग... दुकानदार को गालियां, तमंचा लहराया — पुलिस के रुख पर उठ रहे सवाल
हरदुआगंज में एक बार फिर वही नाम, वही चेहरा और वही अंदाज सामने आया - नामजद हुआ लखन यादव। ये अहीरपाड़ा का वहीं लखन यादव है जिसे 12 दिन पहले 28 घंटे हवालात में बिठाकर एसओ ने “क्राइम रिकॉर्ड नहीं मिला” कहकर बाइज्जत छोड़ दिया था। दलालों के दखल से थानाध्यक्ष की विशेष कृपा पाया लखन यादव अब फिर से आपराधिक मूड में है — 22 जुलाई मंगलवार शाम हरदुआगंज के मोहल्ला बोहरान में किराना कारोबारी की दुकान पर हमला किया। खुलेआम गालियां बकते और धमकी देने के साथ असलाह लहराए जाने से दहशत है। वहीं लखन व उसकी तीन साथी 30 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। किराना कारोबारी पवन की तहरीर के मुताबिक 22 जुलाई 2025, शाम लगभग 7 बजे मोहल्ला बोहरान में परचून की दुकान पर बैठा था, तभी लखन यादव अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा।
आते ही मां-बहन की गालियां देनी शुरू कर दी। गली-मोहल्ले के कई लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर भाग निकले। लखन यादव पर असलहा लहराने का आरोप है। लखन व उसके तीन अज्ञात साथी नामजद किए गए हैं। गौरतलब है कि जिस लखन यादव को थाना प्रभारी धीरज यादव ने क्राइम रिकार्ड न होने का हवाला देकर छोड़ दिया था। उसी लखन या…