अलीगढ़ : चाची भतीजा फरार प्रकरण : पुलिस के लिए आरोपी ज़्यादा सच्चे, पीड़ित सिर्फ 'फालतू शिकायतबाज़', थाना बोला हमारा मामला नहीं, पर बच्चों का मामला किसका?
अलीगढ़ : चाची भतीजा फरार प्रकरण : पुलिस के लिए आरोपी ज़्यादा सच्चे, पीड़ित सिर्फ 'फालतू शिकायतबाज़', थाना बोला हमारा मामला नहीं, पर बच्चों का मामला किसका? अलीगढ़।
जिस चाचा ने अपनों की बेवफाई के बाद पुलिस से इंसाफ़ की उम्मीद की थी, आज वही चाचा अपनी फरियाद लेकर दर-दर भटक रहा है — और जवाब में उसे मिला है ‘शराबी’ का प्रमाणपत्र। जी हां, ये वही मामला है जिसमें चाची अपने भतीजे संग फरार हो गई थी। अब पीड़ित चाचा ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की तो जांच हरदुआगंज थाने पहुंची, लेकिन वहां मामला और ही रंग ले बैठा। हरदुआगंज पुलिस ने शिकायत सुनने की जगह चाचा को ही उल्टा कटघरे में खड़ा कर दिया। जवाब में कहा गया — "ये तो शराबी है, झूठा आरोप लगा रहा है।"
इतना ही नहीं, पुलिस ने पूरी सफाई से पल्ला झाड़ते हुए यह कह डाला कि मामला तो महुआ खेड़ा थाने का है। अब कहानी यहां और दिलचस्प हो जाती है। जब पीड़ित चाचा महुआ खेड़ा थाने पहुंचा, तो वहां के थाना प्रभारी ने कहा — "जांच चल रही है, अगर मामला हरदुआगंज का निकलता है तो हम पत्र भेज देंगे।" यानी न इंसाफ़ मिला, न कार्यवाही — उल्टा इलाके की गेंद एक थाने से दूसरे थाने की चौखट पर लुढ़कती रही। पुलिस की प्राथमिकता देखिए — जिस पर आरोप है, उसकी बात को पहले माना गया, पीड़ित को ना सुना गया, उल्टा शराबी बताकर रि…