हरदुआगंज : सोते सिस्टम को जगाया 'समाचार दर्पण लाइव' ने – वायरल वीडियो से FIR तक की पूरी कहानी
हरदुआगंज : सोते सिस्टम को जगाया 'समाचार दर्पण लाइव' ने – वायरल वीडियो से FIR तक की पूरी कहानी
थाना हरदुआगंज क्षेत्र के बुढ़ासी गांव से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक रैली के दौरान खुलेआम अवैध असलहा लहराते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस हरकत में आई है।
इस मामले को सबसे पहले ‘समाचार दर्पण लाइव’ ने उजागर किया और वीडियो की सटीक जानकारी, स्थान और संदर्भ के साथ इसे सार्वजनिक किया। मीडिया में मामला आने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच शुरू की। थाना हरदुआगंज- सोशल मीडिया पर चल रही एक विडियो के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि जब इस वीडियो की जाँच की गई तो यह वीडियो कुछ माह पुरानी पायी गई है, जो थाना हरदुआगंज के गाँव बुडासी की है, इसमें एक व्यक्ति के द्वारा अवैध असलाह का प्रदर्शन रैली के दौरान किया जा रहा है, इस सम्बन्ध में… pic.twitter.com/6D7mcKN7LQ — ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) July 10, 2025 अलीगढ़ पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा,
“वीडियो की जांच के बाद यह पाया गया कि यह कुछ माह पुराना है और हरदुआगंज के गांव बुढ़ासी का है। युवक द्वारा अवैध असलहे का प्रदर्शन किया गया है।…