अलीगढ़ : बरौठा में मृत्यु प्रमाण पत्र मामला, प्रधान पति पर 20,000 रुपये हड़पने का आरोप, परिवार ने सीएम योगी को पत्र भेजकर दी आत्मदाह की चेतावनी

अलीगढ़ : बरौठा में मृत्यु प्रमाण पत्र मामला, प्रधान पति पर 20,000 रुपये हड़पने का आरोप, परिवार ने सीएम योगी को पत्र भेजकर दी आत्मदाह की चेतावनी
अलीगढ़। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरौठा का यह मामला पिछले काफी समय से चर्चा में है। ग्राम प्रधान शांति देवी के पति पर आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर 20,000 रुपये लिए, लेकिन प्रमाणपत्र बनवाया नहीं। उल्टा, रुपये लौटाने की माँग करने पर पीड़ित परिवार को धमकाया गया। निशा सिंह पत्नी प्रेमपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि उनके ससुर स्व. इन्द्रपाल सिंह, जो विद्युत विभाग में कर्मचारी थे, की मृत्यु वर्ष 1999 में हुई थी। विभाग की वर्तमान व्यवस्था के अनुसार अब ऑनलाइन मृत्यु प्रमाणपत्र अनिवार्य है। पीड़िता के अनुसार इस प्रमाणपत्र को बनवाने के लिए उनके पति ने ग्राम प्रधान शांति देवी से संपर्क किया। प्रधान पति सुभाष ने कहा कि मामला पुराना है और इसके लिए 20,000 रुपये देने होंगे। परिवार ने आर्थिक तंगी के बावजूद कुंडल व मंगलसूत्र गिरवी रखकर यह रकम दी। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी प्रमाणपत्र नहीं बनवाया गया। कई बार माँग करने पर केवल 5,000 रुपये लौटाए गए और बाकी 15,000 रुपये की माँग करने पर गाली-गलौज कर गाँव से बाहर निकालने की धमकी दी गई। परिव…