अलीगढ : हरदुआगंज में चौथ ना देने पर पिस्टल लहराते ठेके में घुसा हिस्ट्रीशीटर, इलाके में दहशत

अलीगढ : हरदुआगंज में चौथ ना देने पर पिस्टल लहराते ठेके में घुसा हिस्ट्रीशीटर, इलाके में दहशत
अलीगढ में कानून-व्यवस्था का हाल इतना ढीला हो गया है कि अब गांव का दबंग किसी सुपरमार्केट की तरह शराब की बोतल भी "सब्सक्रिप्शन प्लान" में मांगने लगे हैं। पिछले दिनों हरदुआगंज के गांव भोजपुर में असलाहधारी बदमाशों ने घर मे घुसकर चौथ मांगी थी, 2200 रुपये छीनकर फायरिंग करते भाग लिए थे। अब अलहदादपुर के कंपोजिट ठेका संचालक से चौथ मांग रहा हिस्ट्रीशीटर पिस्टल ताने ठेके घुस गत ओर सेल्समैन को धमकाकर तोडफ़ोड़ कर भाग निकला। अलीगढ : हरदुआगंज में हिस्ट्रीशीटर, पिस्टल लहराते हुए ठेके में घुसा, की तोड़ फोड़, वीडियो आया सामने, हरदुआगंज में बैखौफ हैं बदमाश @aligarhpolice @Uppolice pic.twitter.com/jeUSNIQb3q — समाचार दर्पण लाइव ✵ (@Desk_SDLIVE) November 28, 2025 इगलास के मनोहपुर निवासी रचित पाठक ने थाना हरदुआगंज में जो शिकायत दी है, वो पढ़कर ऐसा लगता है कि यहां पुलिस-प्रशासन नहीं, ‘दबंगई लिमिटेड’ का शासन चल रहा है। रचित पाठक की चाची श्रीमती मंदी देवी गांव अलहदादपुर में अंग्रेज़ी शराब का अधिकृत ठेका चलाती हैं। लेकिन हिस्ट्रीशीटर शौरभ ठाकुर महीनों से रोज़ाना रंगदारी के नाम पर बोतलें माँगते घूम रहा था। ठ…