अलीगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप: कमरे में रखे 5 में से 3 सिलेंडर फटे, दो भाई गंभीर रूप से झुलसे

अलीगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप: कमरे में रखे 5 में से 3 सिलेंडर फटे, दो भाई गंभीर रूप से झुलसे
अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में रविवार देर रात एक जोरदार हादसे ने पूरे मोहल्ले को दहला दिया। फिरदौस नगर में एक मकान के कमरे में आग लगने के बाद रखे घरेलू गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। कुल 5 सिलेंडरों में से 3 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके इतने तेज थे कि आसपास के घरों में कंपन महसूस हुआ और करीब डेढ़ किलोमीटर तक आवाज सुनी गई। घबराए लोग रात में ही अपने घरों से बाहर निकल आए। इस हादसे में कमरे में मौजूद दो सगे भाई आग की लपटों में फंसकर बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। घायल भाइयों की पहचान जिर्रार (48) और शहजाद (45) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं। दोनों अलीगढ़ में एक चाय की दुकान पर काम करते हैं और फिरदौस नगर-बी की गली नंबर-3 में तीसरी मंजिल पर किराए के कमरे में रह रहे थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों …