हरदुआगंज में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, माहौल बना सम्मान और बधाइयों का

हरदुआगंज में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, माहौल बना सम्मान और बधाइयों का
अलीगढ़ के हरदुआगंज नगर पंचायत सभागार में उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन SDM कोल की मौजूदगी में किया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सभासदों — प्रवीन सक्सेना, पलाश मित्तल और विशाल पंडित उर्फ विष्णु शर्मा — का फूल-माला और पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सभागार तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा। कार्यक्रम में नगर पंचायत के EO प्रवीण सिंह, अध्यक्ष राजेश यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, चेतन शर्मा, नरेश शर्मा, जिला मंत्री आशीष गौड़, प्रेम शंकर बच्चन, सिद्धार्थ मित्तल, देवेश अग्रवाल, पप्पू सक्सेना, भगवानदास शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, वरुण बंसल, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। साथ ही निर्वाचित सभासद जुगनू प्रसाद, विनय बनर्जी, राजेश कुमार और धर्मेन्द्र रावल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम क…