सिस्टम ने समझा मजाक उड़ा दिया… Gen Z ने लॉन्च कर दी “कॉकरोच जनता पार्टी”
सिस्टम ने समझा मजाक उड़ा दिया… Gen Z ने लॉन्च कर दी “कॉकरोच जनता पार्टी”
देश में बेरोजगारी पुरानी है, गुस्सा पुराना है, सिस्टम पुराना है… लेकिन विरोध का तरीका नया आ गया है। नाम है — “कॉकरोच जनता पार्टी”। जिस शब्द को सुनकर लोग पहले चप्पल ढूंढते थे, अब उसी नाम की “पार्टी” में लाखों युवा ऑनलाइन शामिल हो रहे हैं। मामला तब गरमाया जब सुप्रीम कोर्ट में हुई एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई और इंटरनेट की जनता को लगा कि युवाओं को “कॉकरोच” कहा गया है। बस फिर क्या था… जिस पीढ़ी को नौकरी नहीं मिली, उसने मीम बना दिया। जिसे नौकरी मिल गई, उसने ऑफिस में बैठकर वही मीम वायरल कर दिया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से ऐसा तूफान आया कि नेताओं से ज्यादा फॉलोअर्स और प्रवक्ताओं से ज्यादा मीम क्रिएटर पैदा हो गए। इंस्टाग्राम खोलो तो कॉकरोच… एक्स खोलो तो कॉकरोच… यूट्यूब पर जाओ तो “कॉकरोच क्रांति” के एडिट्स चल रहे हैं। इस ऑनलाइन आंदोलन को शुरू करने वाले अभिजीत दिपके ने शायद खुद भी नहीं सोचा होगा कि मजाक में फेंकी गई चिंगारी इंटरनेट का गैस सिलेंडर पकड़ लेगी। पहले दिन करीब 10 हजार लोग जुड़े। दूसरे दिन 40 हजार। तीसरे दिन 80 हजार। और अब सोशल मीडिया पर दावा हो रहा ह…