नल भी सुधरे, सड़क भी बनी, सफाई भी हुई... फिर गांव में हालात ऐसे क्यों? अलहदादपुर नीवरी पंचायत के ₹1.37 करोड़ से ज्यादा के भुगतानों पर सवाल, डीएम ने बैठाई जांच

नल भी सुधरे, सड़क भी बनी, सफाई भी हुई... फिर गांव में हालात ऐसे क्यों? अलहदादपुर नीवरी पंचायत के ₹1.37 करोड़ से ज्यादा के भुगतानों पर सवाल, डीएम ने बैठाई जांच
एक ही व्यक्ति कभी सफाई कर्मचारी , कभी मजदूर तो कभी नल मिस्त्री! नल मरम्मत के नाम पर भी लाखों खर्च का आरोप — शिकायत के बाद जांच के घेरे में पंचायत का हिसाब-किताब अलीगढ़। ग्राम पंचायत अलहदादपुर नीवरी में विकास की गाड़ी कागजों पर तो खूब दौड़ती नजर आ रही है , लेकिन जमीन पर उसकी रफ्तार देखने के लिए शायद चश्मे की जरूरत पड़ जाए! पंचायत निधि से पांच वित्तीय वर्षों में हुए करोड़ों रुपये के वाउचर और भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मामला अब इतना गंभीर हो चुका है कि जिलाधिकारी अलीगढ़ द्वारा जांच टीम गठित कर दी गई है। शिकायत के मुताबिक वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक करीब ₹1.75 करोड़ के वाउचर प्रस्तुत हुए और लगभग ₹1.37 करोड़ का भुगतान पास हुआ। जिसपर समाजसेवी इरफान खान ने कहा कि इतना पैसा विकास के नाम पर निकला तो विकास आखिर गया कहां ? इरफान  खान का दावा है कि आज भी थोड़ी बारिश होते ही रास्ते जलभराव में तब्दील हो जाते हैं और पोखरों से लेकर जल निकासी व्यवस्था तक सवालों के घेरे में है। कभी सफाई कर्मचारी , कभी मजदूर... एक ही आदमी में पूरी पंचायत का हुनर! मामले का सबसे दिलचस्प आरोप शमीम अहमद से जु…