Aligarh जिला बदर अपराधियों की धरपकड़ के लिए आपरेशन प्रहार शुरू

Aligarh जिला बदर अपराधियों की धरपकड़ के लिए आपरेशन प्रहार शुरू
अलीगढ: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अलीगढ़ पुलिस तेजी के साथ काम कर रही है। अब वांछित, वारंटी और जिला बदर अपराधियों की धरपकड़ के लिए आपरेशन प्रहार शुरू किया गया है। इसके तहत उन अपराधियों को दबोचा जाएगा, जो जिला बदर होने के बावजूद यहां रहकर अपराध कर रहे हैं। शनिवार को देहलीगेट पुलिस ने इसी अभियान के तहत आरोपित को गिरफ्तार भी किया।  अपराधी पुलिस की नजर से बचेगा नहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कोई भी अपराधी पुलिस की नजर से बचेगा नहीं। इसके लिए सडक से लेकर गली-गली में पुलिस का पहरा सख्त रहेगा। इसी क्रम में वांछित, वारंटी व जिला बदर अपराधियों को पकड़ने के लिए आपरेशन प्रहार शुरू किया गया है। इसके तहत थाना वार करीब 220 जिला बदर अपराधियों की सूची बनाई है। इनमें 120 नए अपराधी जिला बदर के लिए प्रस्तावित हैं, जबकि 100 पुराने हैं। शनिवार को देहलीगेट इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिला बदर अपराधी सुभाष की तलाश में चक्की वाली गली नगला मसानी में उसके घर पर दबिश दी। देखा तो सुभाष दरवाजे के पास चारपाई पर लेटा मिला। सुभाष के खिलाफ पांच अगस्त 2020 को जिला बदर की कार्रवाई की गई थी।…