Aligarh: सर्वदानंद महाराज के निर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Aligarh: सर्वदानंद महाराज के निर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि
रिपो० निखिल शर्मा हरदुआगंज : श्री सर्वदानंद महाराज साधु-आश्रम संस्था के संस्थापक स्वामी सर्वदानंद महाराज के निर्वाण दिवस पर प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने साधू-आश्रम पर हवन यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पदाधिकारियों ने सर्वदानंद महाराज द्वारा शिक्षा एवं समाजहित में किए गए कार्य एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। एड. महानप्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने शिक्षा का बट वृक्ष लगाया है , कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान रमेश चंद्र आर्य ने की इस मौके पर मंत्री कार्तिक आर्य , प्राचार्य जीवन सिंह , हरिओम सिंह , सचिन कुमार , विष्णु गोपाल , सत्यपाल सिंह , रामवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।