Aligarh: हत्या के आरोपित को चार साल बाद पकड़ा, तमंचा व कारतूस बरामद
Aligarh: हत्या के आरोपित को चार साल बाद पकड़ा, तमंचा व कारतूस बरामद
अलीगढ़ : इगलास में अपहरण के बाद हत्या के मामले में वांछित चल रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगागढ़ी निवासी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपित से तमंचा व कारतूस भी बरामद किए है। पांच साल पहले हुई हत्या के मामले में वह वांछित चल रहा था। आरोपित के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव गंगागढ़ी निवासी देवेंद्र उपाध्याय उर्फ कबूतर पुत्र सुरेशचंद को गांव जवार को जाने वाले रास्ते से पकड़ा है। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपित पुलिस से बचने के लिए रिश्तेदारियों में छिपता फिर रहा था। वह पांच साल पहले हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर उसकी धारा 82 की कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपित को जेल भेजा गया है। ये है मामला 10 जुलाई 2017 को 25 वर्षीय महेंद्र पुत्र सुग्रीव निवासी गंगागढ़ी गायब हो गया था। पुलिस ने हत्या की नीयत से अपहरण में लक्ष्मीनारायण, हरीनारायण, चंद्रकांत, देवेंद्र उर्फ कबूतर निवासीगण गंगागढ़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार महेंद्र के हरीनारायण की पत्नी से अवैध संबंध थे। महेंद्र उसकी पत्नी व 13 वर्ष…