अलीगढ़ में पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी रखें इन बातों का ध्यान

अलीगढ़ में पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी रखें इन बातों का ध्यान
उम्मीदवारों को चरित्र प्रमाण पत्र की नहीं जरूरत आपराधिक इतिहास की  जानकारी देना अनिवार्य राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत समान्य निर्वाचन के नामाकंन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया दिनांक 17.04.2021 से 18.04.2021 को जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम अलीगढ़ द्वारा नामित निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पन्न करायी जायेगी,उम्मीदवारों को आयोग के निर्देशानुसार निम्न प्रक्रिया का पूर्णतः से पालन करना आवश्यक है।  1.नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए आने वाले व्यक्तियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मास्क के बिना रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 2. नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए केवल प्रत्याशी एवं उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को ही रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।* 3. नामांकन पत्रों की समीक्षा के समय जिला पंचायत के वार्ड वार अभ्यर्थियों को एक-एक करके प्रवेश दिया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन से संबंधी नामांकन पत्रों की समीक्षा में भी वार्ड वार अभ्यर्थियों को एक-एक कर…