हरदुआगंज मंडी में क्रय केन्द्र के दो मजदूरों को ट्रक ने कुचला
हरदुआगंज मंडी में क्रय केन्द्र के दो मजदूरों को ट्रक ने कुचला साथी मजदूरों के मुताबिक 7 बजे मंडी का गेट पास मिल गया था , चालक रात को नशे की हालत में ट्रक लेकर चला था। सुबह थाने पहुंचे स्वजनों ने चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। रिपो० निखिल शर्मा हरदुआगंज: कस्बा में संचालित सरकारी गेंहू क्रय केंद्र पर पल्लेदारी कर रहे दो युवकों को देर रात क्रय केंद्र से बोरी लादकर निकले ट्रक ने कुचल दिया, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दोनों पल्लेदार युवक रात करीब 12 बजे काम खत्म करने के बाद क्रय केंद्र के निकट रोड पर बोरी बिछकर बैठे थे। मृतकों में एक युवक हाथरस के मुरसान व दूसरा अलीगढ़ के भदेशी का रहने वाला है, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। फ़ाईल फोटो: सचिन प्रमोद हरदुआगंज मंडी में खाद्यान विभाग के दो क्रय केंद्र संचालित है, जिसपर अलीगढ़ के भदेशी निवासी सचिन 22 वर्ष पुत्र महताब सिंह व हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के गांव खुटपुरी निवासी प्रमोद 21 वर्ष पुत्र फौरन सिंह पल्लेदार कर रहे थे, शनिवार शाम को क्रय केंद्र से बोरी लोड होने के बाद ट्रक साइड में खड़ा कर दिया गया, वहीं आठ पल्लेदार मजद…