अलीगढ़ | 500 साल पुराने अचलेश्वर मंदिर का एक हिस्सा ढहा

अलीगढ़ | 500 साल पुराने अचलेश्वर मंदिर का एक हिस्सा ढहा
लगातार हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी वहीं सरकारी व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी है। जगह-जगह हुए जलभराव ने मुसीबत खड़ी कर दी। वहीं शहर के प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर का एक बड़ा हिस्सा बुधवार देररात ढहकर अचल सरोवर में जा गिरा। अलीगढ़ : लगातार हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं सरकारी व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी है। जगह-जगह हुए जलभराव ने मुसीबत खड़ी कर दी। वहीं, शहर के प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर का एक बड़ा हिस्सा बुधवार देररात ढहकर अचल सरोवर में जा गिरा। मंदिर 500 साल प्राचीन बताया जा रहा है। सरोवर से सटे मंदिर के पिछले हिस्से में खोदाई तो करा दी, लेकिन सपोर्ट के लिए दीवार नहीं लगाई गई। हादसे पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निगम पर अनियोजित विकास का आरोप लगाकर खूब हंगामा काटा, जाम-प्रदर्शन हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। बेमौसम बारिश से निचले इलाकों में पानी भरा आमतौर पर मानसून में ही सरकारी इंतजामाें की तस्वीरें साफ होती हैं। लेकिन, इस बार मानसून से पहले ही सच्चाई सामने आ गई। बुधवार को दिनभर हुई बेमौसम बारिश से निचले इलाकों में पानी भर …