अलीगढ़ | इगलास के टीकापुर में नाली के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दो आरोपित गिरफ्तार
अलीगढ़ | इगलास के टीकापुर में नाली के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दो आरोपित गिरफ्तार
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकापुर में परिवार के लोगों में नाली के विवाद में मंगलवार को खूनी संघर्ष हुआ था। झगड़े में एक युवक की मौत हो गई थी। दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक पक्ष के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ : इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकापुर में परिवार के लोगों में नाली के विवाद में मंगलवार को खूनी संघर्ष हुआ था। झगड़े में एक युवक की मौत हो गई थी। दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक पक्ष के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दस दिन पहले हुआ था विवाद गांव टीकापुर में नाली की निकासी को लेकर नेक्सेराम व तारा सिंह के परिवार के मध्य 10 दिन पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे व तलवार निकल आई। खूनी संघर्ष में एक पक्ष के पुष्पेंद्र कुमार (35) पुत्र तारा सिंह की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के नेक्सेराम पुत्र शोभाराम इसका बेटा प्रदीप उर्फ टूकी सहित दामाद सुभाष पुत्र देशराज निवासी सेक्टर- 62, नोएडा घायल हो गए। प्रदीप के हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया, सर व दूसरे हाथ में गंभीर चोट आई ह…