नोएडा | कार की टक्कर से लगी आग, बाइक सवार दंपती समेत तीन की मौत

नोएडा | कार की टक्कर से लगी आग, बाइक सवार दंपती समेत तीन की मौत
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क रविवार रात एक कार ने पीछे से बाइक मेें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आग लगने से दोनों वाहन बुरी तरह जल गए। चालक, कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इस घटना में बाइक सवार दंपती समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस कार को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।  ईकोटेक-3 थाना प्रभारी भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि जलपुरा गांव में रहने वाले राजू अपनी पत्नी मीनू व भाभी रूबी के साथ सूरजपुर स्थित फैक्ट्री में काम करता था। रात करीब आठ बजे राजू, पत्नी और भाभी को बाइक पर बिठाकर फैक्ट्री से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास कच्ची सड़क पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों जमीन पर गिरकर घायल हो गए। रूबी की मौके पर मौत हो गई। जबकि राजू और उसकी पत्नी मीनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और चालक मौका मिलते ही भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजू और मीनू को अस्पताल भेजा। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोन…