अलीगढ़ | अल्लाह करे मंदिरों के पीछे जुटे जुआरियों पर रहमत बरसती रहे

अलीगढ़ | अल्लाह करे मंदिरों के पीछे जुटे जुआरियों पर रहमत बरसती रहे
 डेस्क समाचार दर्पण लाइव  अलीगढ़ के हरदुआगंज कस्बा में जुआरी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं, खुलेआम फड़ लगाकर हजारों के दांव लगा रहे हैं, कुछ युवाओं ने नए कलेवर में शुरू किए गोटी वाला खेल धड़ल्ले से खेला जा रहा है, दो दिन पहले इसका एक वीडियो आना प्रमाण है। इस वायरल वीडियो में जुआ खेलते जुआरियों के चेहरे स्पष्ट है, पुलिस इनकी पहचान करके कार्रवाई करती तो शायद अब तक जुआ का ये अड्डा बंद हो चुका होता,  गोटी खेल की मोटी सेटिंग सच्चाई हम बताते हैं बीते कई माह से फलफूल रहे इस खेल को थाने में बदलाव के साथ खाद पानी मिलना शुरू हुआ, सूत्र बताते हैं कि पहले कुछ पुलिस कर्मी व पीआरवी की रोज जेब गर्म की जाती थी...मगर अब... छोड़ दिए थे जुआरी तीन जून को ये सभी जुआरी पकड़े गए थे, जिन्हें 40 हजार लेके छोड़ दिया गया, हर माह इतने की देनदारी तय हुई, जुआरी गुट के बीच पड़ी फूट के चलते एक दारोगा का नाम खुलकर सामने आया। तीन जून के बाद बेफिक्र जुआरी बाहरियों को भी बुलाने लगे इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस इनकी पहचान कर कार्रवाई करती मगर ऐसा न किया गया बल्कि जगह बदलवा दी गई। ये सभी बातें जुआरी गुट में फूट के बाद चर्चा का विषय बन…