बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या
बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या
रिपो० ललित चौधरी बुलंदशहर। खुर्जा में अधिवक्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना को लेकर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। जिससे शीघ्र ही घटना का राजफाश किया जा सके। उधर देर रात एसएसपी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और जानकारी जुटाई। क्षेत्र की शिवलोक कालोनी निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता का 26 वर्षीय पुत्र सुमित गुप्ता उनके साथ ही नई तहसील पर प्रैक्टिस करता था। शुक्रवार शाम सुमित विद्युत बल्व लेने की बात कहकर घर से गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो स्वजन ने उसके मोबाइल पर फोन किया। जिस पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाते हुए उन्हें सुमित को सीने में गोली लगने की बात बताई। जिसकी जानकारी होने पर स्वजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई, तो उन्हें सुमित का गोली लगा हुआ शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने काफी जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देर रात एसएसपी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल स्वजन से वार्ता की। उधर मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलि…