लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होकर भी सुविधाओं से वंचित है ग्रामीण पत्रकार

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होकर भी सुविधाओं से वंचित है ग्रामीण पत्रकार
वरिष्ठ पत्रकार अनार सिंह ने कहा की पत्रकार हमेशा पीड़ित, शोषित, गरीब तथा मजलूम के हक की लड़ाई लड़ता है, तथा उन्हें उनका हक दिलाकर अंजाम तक पहुंचाता है। इसके बावजूद पत्रकारों के हित को लेकर न ही शासन आगे आता और ना ही प्रशासन डेस्क समाचार दर्पण लाइव ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुखवीर शर्मा के निर्देश पर संगठन की तहसील कोल इकाई के पत्रकारों की एक बैठक शेखाझील स्थित होटल पर संपन्न हुई। जिसमें विजयगढ़, अकराबाद, जलाली, हरदुआगंज और जवां क्षेत्र के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अनार सिंह ने कहा की पत्रकार हमेशा पीड़ित, शोषित, गरीब तथा मजलूम के हक की लड़ाई लड़ता है, तथा उन्हें उनका हक दिलाकर अंजाम तक पहुंचाता है। इसके बावजूद पत्रकारों के हित को लेकर न ही शासन आगे आता और ना ही प्रशासन। उन्होंने शासन - प्रशासन से पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड मुहैया कराने तथा श्रमजीवी पत्रकार के रूप में काम कर रहे जनपद के डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग रखी। अनूप यादव व करन चौधरी ने वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियों तथ…