बुलंदशहर।कृषि विभाग ने निरीक्षण में उर्वरक की पांच दुकानों के लाइसेंस किये निरस्त

बुलंदशहर।कृषि विभाग ने निरीक्षण में उर्वरक की पांच दुकानों के लाइसेंस किये निरस्त
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। जिले में शासन के आदेश पर उर्वरक विक्रेताओं की मनमानी पर नकेल कसने के लिए विभाग की ओर से निरीक्षण जारी है। मंगलवार को कृषि विभाग की चार टीमों ने 70 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। दो दुकानदारों को चेतावनी दी और उर्वरक के 31 सैंपल भी लिए गए। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। इस समय शासन का ध्यान किसानों पर है, ताकि उन्हें यूरिया की कमी न रहे। साथ ही उर्वरक आदि निर्धारित रेट पर मिल सके। इसके लिए आदेश है कि सहकारी समिति और उर्वरक की दुकान पर किसान का पॉश मशीन में अंगूठा भी जरूर लगाया जाए, ताकि यह पता रहे कि कहीं गड़बड़ी तो नहीं हो रही है। शासन ने यह भी आदेश दिया है कि लगातार उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण करें और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाए।  जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने मुताबिक मंगलवार को उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग की चार टीमों का गठन किया गया। इनमें उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी और जिला भूमि…