अलीगढ़: पकड़ा गया बच्चा चोरी गैंग, पांच मासूम बरामद, निःसंतान दंपती से करते थे सौदा

अलीगढ़: पकड़ा गया बच्चा चोरी गैंग, पांच मासूम बरामद, निःसंतान दंपती से करते थे सौदा
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ पुलिस ने बच्चा चोरी गैंग को पकड़ लिया और पांच बच्चे बरामद किए हैं। यह गैंग बच्चों को चोरी कर निःसंतान दंपती को बेच देता था। ऑपरेशन खुशी के तहत चलाये अभियान में बड़ी सफलता मिली है। रात भर चले अभियान में 16 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए लोगों से अभी तक पूछताछ चल रही है। दिन में बड़ा खुलासा किया जाएगा।  एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि रात भर चली धरपकड़ में पहली बार इतिहास में एक ही रात में विभिन्न जनपद से पिछले 7 माह में चोरी हुए पांच बच्चे बरामद किये गए हैं। जो बच्चे बरामद हुए हैं उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सभी परिजनों को एक-एक करके बुलाया गया है। इस दौरान गाजियाबाद से चोरी किये कुछ बच्चों के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें से दो बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने इस सफलता में शामिल टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। बरामद बच्चों में दो गाजियाबाद से, 2 अलीगढ़ के गांधीपार्क व 1 महुआ खेड़ा से चोरी किए गए थे।  एसएसपी ने बताया कि पिछले माह क्वारसी बाईपास से लोहा पीटने वाले परिवार की बच्ची की चोरी हो जाने के बाद से टीम लगी थी। इसी दौरान देर र…