अलीगढ़ | हरदुआगंज में पीएम आवास में जियो टैगिंग फर्जी, किश्तों का बंदरबांट

अलीगढ़ | हरदुआगंज में पीएम आवास में जियो टैगिंग फर्जी, किश्तों का बंदरबांट
-  हमीरपुर की भगवान देवी के खाते में पहुँच गयीं अलीगढ की मंजू की दो किश्त -  पीओ ने बैंक को लिखा पत्र, पैसा वापस कराकर लाभार्थी को दिलाने का आग्रह डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में डूडा कार्यालय से 'खेल' हो गया है। 'खेल' ये हुआ कि हरदुआगंज की लाभार्थी मंजू की 2 किश्त जनपद हमीरपुर की भगवान देवी के खाते में पहुँच गयीं हैं। और उक्त घटनाक्रम ये बताने के लिए काफी है कि जियो टैगिंग फर्जी हुई हैं और किश्तों का बंदरबांट हुआ है। बात फैलने पर डूडा के परियोजना निदेशक पीके मिश्रा ने बैंक को पत्र लिखकर पैसा वापस कराने व लाभार्थी को पैसा दिलाने का आग्रह किया है। कैनरा बैंक की हरदुआगंज शाखा को ये पत्र 23 अप्रैल को लिखा गया है। पत्र में डूडा पीओ प्रभात कुमार मिश्रा ने कहा कि मंजू देवी पत्नी कमल के खाते में वर्ष 2018 में 50 हजार की पहली किश्त 4 अक्टूबर और डेढ़ लाख की दूसरी किश्त वर्ष 2018 में ही 28 नवम्बर को अंतरित की गई थीं। परन्तु ये दोनों किश्त डूडा पीओ के मुताबिक जनपद हमीरपुर के बनवारी लाल के खाते में पहुँच गयी हैं। हालांकि बैंक प्रबंधक अनामिका सिंह ने स्पष…