अलीगढ़ | जवां में लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

अलीगढ़ | जवां में लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
डेस्क समाचार दर्पण लाइव  अलीगढ़ :  थाना जवां के बहादुरपुर कोटा में प्रेमी युगल की मौत के बाद देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को और भी उलझा दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मानकर चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण खुदकुशी बताया गया है तो युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि की है। अब पुलिस नए सिरे से इस प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों का फोरेंसिक टीम व डाक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल के जरिए पोस्टमार्टम कराया है। इससे पहले फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर भी घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए हैं।                          मृतक बुलबुुल चार साल पहले हुई थी शादी सासनीगेट के जयगंज इलाके की पीली कोठी निवासी राजवीर सिंह ने अपने रिश्ते के साढू अनिल कुमार के कहने पर कोटा बहादुरपुर निवासी विकास के साथ बेटी की करीब चार साल पहले शादी की थी। मासूम के रोने पर पता चली घटना बुलबुल के ससुर प्रताप सिंह के अनुसार सुबह उसकी तीन साल की बेटी अनन्या रो रही थी। जब वे उसे लेकर बहू के कमरे में पहुंचे …