बुलंदशहर। डीएम एवं एसएसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सिकन्द्राबाद व गुलावठी थानों में सुनी जनसमस्याएं
बुलंदशहर। डीएम एवं एसएसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सिकन्द्राबाद व गुलावठी थानों में सुनी जनसमस्याएं रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, द्वारा संयुक्त रूप से थाना सिकन्द्राबाद व थाना गुलावठी परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम एवम एसएसपी द्वारा कोरोना के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर तथा अन्य कोरोना गाइडलाइन प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।