बुलंदशहर।मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे तीन शातिर लुटेरे, भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद

बुलंदशहर।मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे तीन शातिर लुटेरे, भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर : पुलिस व स्वाट टीम ने गांव इनायतपुर के पास मंगलवार की देर रात हल्की मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस चाकू व कार बरामद की। थाना ककोड़ प्रभारी निरीक्षक राजीव सक्सेना के मुताबिक वह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे तभी स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्यागी ने सूचना दी थाना ककोड़ क्षेत्र में रात के समय मे लूट करने वाले बदमाश कोई बड़ी लूट करने के लिए खुर्जा की तरफ से झाझर की तरफ जाने वाले हैं। दोनों टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गांव इनायतपुर के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम रविन्द्र पुत्र मूलचंद निवासी अहमदगढ़ थाना अहमदगढ़ गुड्डू उर्फ मनोज पुत्र थान सिंह, संजू उर्फ संजय पुत्र चंद्रपाल निवासी दरावर थाना अहार जिला बुलंदशहर बताया है। तीनों लुटेरों पर 50 से ज्यदा मुकदमा दर्ज है। लुटेरों से बरामद किया गया सामान:- पुलिस ने एक सेंट्रो कार DL 3CQ 6674 , दो तमंचे 315 बोर दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस और एक नायजायज चाकू मौके से बरामद किए हैं। पुलिस ने एक कूलर , एक एसी, एक फ्रिज,त…