बुलंदशहर। खुर्जा नगर जल्द ही कूड़ा करकट से होगा मुक्त

बुलंदशहर। खुर्जा नगर जल्द ही कूड़ा करकट से होगा मुक्त
ब्यूरो ललित चौधरी खुर्जा में पहली बार कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट बनाया जा रहा है। जिसके बाद बायोडिग्रीडेबल वेस्ट मैटेरियल को मशीनों के जरिए खाद्य बनाया जाएगा। जिसे खेती में इस्तेमाल किया जा सकता है। - लवी त्रिपाठी, एसडीएम खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव अगौरा में डंप यार्ड बनाया जा रहा है। जहां नपा द्वारा बाउंड्रीवॉल का कार्य पूरा हो चुका है। कूड़ा निस्तारण के लिए लगने वाली मशीनों को लगाकर प्लांट बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। जिसके बाद खुर्जा कूड़ा मुक्त हो जाएगा। खुर्जा में प्रवेश करने के लिए चार मुख्य मार्ग हैं :- जिनमें पुराना जीटी रोड, सिकंद्राबाद रोड, एनएच 91, और जेवर रोड हैं। आलम यह हैं कि इन मार्गों पर अधिकांश कूड़े के ढ़ेर दिखाई देते हैं। जिससे देश-विदेश में विख्यात पॉटरी नगर खुर्जा की छवी धूमिल होती है। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से गांव अगौरा में कूड़े के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। बताया गया कि यहां पर क्षेत्र का सभी कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। जिसके बाद मशीनों के माध्यम से यहां पर कूड़ा निस्तारण होगा। इससे खुर्जा क्षेत्र कूड़ा मुक्त होगा, साथ ही सुन्दर दिखाई देगा। इ…