बुलंदशहर। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

बुलंदशहर। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
ब्यूरो ललित चौधरी राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बासी घाट पर किया गया। बेटे राजवीर ने मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रदांजलि दी।  इसके पहले उनके पार्थिव शरीर को उनकी कर्मभूमि अलीगढ़ से उनकी जन्मभूमि पैतृक गांव अतरौली लाया गया जहां अपने जनप्रिय नेता का अंतिम दर्शन को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।अंतिम संस्कार से पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरा क्षेत्र कल्याण सिंह अमर रहे, राम भक्त कल्याण सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। भाजपा के झंडे में लिपटे उनके शव पर, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लिपटा था। अलीगढ़ से नरौरा तक पूरे रास्ते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शव वाहन के पीछे कार से चलते रहे। जैसे ही पार्थिव देह नरोरा स्थित बांसी घाट पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने जननायक कल्याण सिंह अमर रहे, राम भक्त कल्याण सिंह अमर रहे,…