बुलंदशहर। टॉयलेट क्लीनर से चमकाई महिलाओं ने घर की अर्थव्यवस्था

बुलंदशहर। टॉयलेट क्लीनर से चमकाई महिलाओं ने घर की अर्थव्यवस्था
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। कोरोना महामारी में तमाम लोगों की रोजी छिन गई और कारोबार चौपट हो गए लेकिन विपदा में भी कुछ महिलाओं ने रोजगार ढूंढ निकाला। उन्होंने मिलकर टायलेट क्लीनर कारोबार शुरू किया। खास बात यह है कि थोड़े ही समय में महिलाओं ने स्वावलंबन की तस्वीर पेश कर दी। जिले के शिकारपुर ब्लाक के गांव कैलावन निवासी मिनाक्षी शर्मा ने महिलाओं को स्वरोजगार के सहारे आत्म निर्भर बनाने को कदम आगे बढ़ा दस महिलाओं का समूह गठन किया। इसके बाद ऐसा कारोबार करने को मंथन किया। जिसकी मांग हर समय घर से हर जगह बनीं रहे। जिससे टायलेट क्लीनर कारोबार पर महिलाओं की सहमति बन गई। दो माह पहले महिलाओं ने शुरू में छोटे स्तर पर टायलेट क्लीनर का कारोबार शुरू किया। आस-पास के बाजार में इसकी बिक्री करनी शुरू कर दी। जिससे बाजार में उनका टायलेट क्लीनर हाथों- हाथ बिकना शुरू हो गया। एक दिन में रिकार्ड 27 हजार रुपये की बिक्री होने से महिलाओं का आत्मबल मजबूत हो गया। कारोबार में सफलता मिलती देखकर महिलाओं ने कारोबार का दायरा बड़ा कर दिया। अब ये महिलाओं प्रतिदिन लगभग 100 लीटर टायलेट क्लीनर तैयार करना शुरू कर दिया। एक लीटर क्ली…