बुलंदशहर। सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, ककोड़ थाने से 6 शातिर चोर दबोचे, चोरी की 18 मोटर साइकिल बरामद
बुलंदशहर। सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, ककोड़ थाने से 6 शातिर चोर दबोचे, चोरी की 18 मोटर साइकिल बरामद ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर जिला पुलिस ने रविवार और सोमवार को अपराधियों कि धरपकड़ करते हुए 6 शातिर अपराधियों को दबोचा। जिनके पास से चोरी की डेढ़ दर्जन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जिला पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के अलग अलग थानों से दो दिन में 6 शातिरों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से चोरी की 18 मोटर साईकिल बरामद हुई हैं। जिसमें जहांगीराबाद पुलिस ने दो चोर पुस्पेंद्र और लोकेश को गिरफ्तार कर 5 मोटर साईकिल और अवैध हथियार बरामद कर सोमवार को जेल भेज दिया था। और सोमवार को सिकंद्राबाद पुलिस ने भी दो चोर निशांत और आकाश को गिरफ्तार कर 7 मोटर साईकिल और अवैध हथियार बरामद कर सोमवार को जेल भेज दिया था। थाना ककोड़ पुलिस ने वसीम पुत्र मुनव्वन निवासी चांद मस्जिद के पास लालपुर बदांयू (नसबंदी कॉलोनी बुद्ध विहार लोनी गाजियाबाद) और राजा पुत्र निर्जुल उर्फ अनवर निवासी गली न० 3 मदीना मस्जिद के पीछे कॉलोनी थाना नौचंदी मेरठ (गली नंबर 4 बुध नगर कॉलोनी लोनी गाजियाबाद) का रहने वाला है। पुलिस उप निरीक्षक अशोक कुमार ने कस्बे में शांति व्यवस्था देखरेख व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चां…