अलीगढ़ | बस के आगे फेंककर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

अलीगढ़ | बस के आगे फेंककर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ | एटा चुंगी बाईपास पर महुआ खेड़ा क्षेत्र में देवी नगला के सामने बुधवार सुबह-सुबह एक युवक और उसके साथ चल रही गाय की रोडवेज बस चपेट में आकर मौत हो गई। इस मामले में युवक के परिवार ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर जमीनी विवाद में मारपीट करने व बस के आगे फेंककर हत्या का आरोप लगाया। परिवार के लोग एसएसपी से मिलने भी पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने परिवार की मांग पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाकी सीसीटीवी की जांच के आधार पर मुकदमे पर निर्णय लिया जाएगा। घटनाक्रम के अनुसार मूल रूप से सिकंदराराऊ हाथरस के 35 वर्षीय मुकेश यादव करीब पांच माह से अपनी बहन मिथलेश के घर देवी नगला में रह रहे थे। शनिवार सुबह सुबह वे अपनी भांजी राखी संग घर से किसी काम से निकले, तभी बाईपास पर उनकी व एक गाय की बस की चपेट में आकर मौत हो गई। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवार ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि तब तक चालक बस लेकर भाग गया। परिवार का कहना है कि मुकेश के बहन-बहनोई का मोहल्ले के ही एक परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष ने मुकदमा दर्ज करा…