अलीगढ़ | वेतन व पीएफ न मिलने से नाराज दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने किया आत्मदाह का प्रयास
अलीगढ़ | वेतन व पीएफ न मिलने से नाराज दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने किया आत्मदाह का प्रयास डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : 41 वर्षों से साथा चीनी मिल में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम कर रहे संतोष गिरी को वेतन व पीएफ का पैसा न मिलने से 15 अगस्त को साथा शुगर मिल के गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि शुगर मिल के जीएम रमाशंकर व उनके निजी सचिव ने मौके पर उन्हें बचा लिया। 41 वर्षों से दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत है संतोष गिरी सन 1980 में साथा चीनी मिल पर 7 रुपया मानदेय पर दैनिक वेतन भोगी के रूप में सहायक के पद पर भर्ती हुए थे। सन 2000 में उनको वॉचमैन के पद पर प्रोन्नत कर उनका वेतन 200 रुपया मासिक कर दिया गया। तभी से वह इसी वेतन पर कार्य कर रहे हैं। 2005 में मिल की तरफ से उनका पीएफ कटना शुरू हो गया जो दिसंबर 2018 में बंद कर दिया गया।लेकिन उन्हें पीएफ का कोई पैसा नहीं दिया गया। संतोष गिरी का कहना है कि सन 2015 में शासनादेश संख्या 145 दिनांक 18 फरवरी 2015 को 10 वर्षों से अधिक समय से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के भुगतान का आदेश हुआ था, लेकिन यह लाभ मिल प्रबंधन के तानाशाह रवैया के कारण उन्हें नहीं दिया गया। जबकि दूसरे मिलों में काम कर रहे कनिष्ठ अन्य कर्म…