अलीगढ़ः सेंटर प्वाइंट के तिरंगा समारोह में नहीं बुलाने पर पार्षद नाराज

अलीगढ़ः सेंटर प्वाइंट के तिरंगा समारोह में नहीं बुलाने पर पार्षद नाराज
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस पर सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया गया। कार्यक्रम में नहीं पूछे जाने से पार्षदों में आक्रोश है। महापौर को भी समारोह की सूचना पूर्व में नहीं दी गई। नगर निगम के अधिकारियों के रवैये से आक्रोशित पार्षद निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराने का इंतजार नगरवासी ही नहीं बल्कि नगर निगम के पार्षद भी कर रहे थे। सेंटर प्वाइंट के कार्यक्रम की सूचना व आमंत्रण न तो महापौर और न ही पार्षदों को दिया गया था। इससे महापौर एवं पार्षद आहत हैं। इसको लेकर नगर निगम की राजनीति गरमाने की आशंका है। खासकर भाजपा पार्षदों ने महापौर से इसकी शिकायत की है। पार्षदों के व्हाट्सएप ग्रुप में इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। पार्षद बोर्ड में निंदा प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं। पार्षद कुलदीप पांडेय का कहना है कि यह पार्षदों की अवमानना है। पार्षद दिनेश गुप्ता, मुसर्रफ, भूपेंद्र टूटेजा, संजय पंडित, हारुन अहमद जग्गी, नरेंद्र सैनी, दिनेश जादौन, मो. हामिद, विजय तोमर, सुरेंद्र पंडित आदि निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी म…