अलीगढ़ | घर में अकेली एमएससी छात्रा ने की आत्महत्या, जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा है
अलीगढ़ | घर में अकेली एमएससी छात्रा ने की आत्महत्या, जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा है डेस्क समाचार दर्पण लाइव महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड की रामबाग गली नंबर 6 में किराये के मकान में रह रही एमएससी छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवती अकेली थी और उसने करीब 15 घंटे पहले यह कदम उठाया। घटना की जानकारी बुधवार दोपहर हुई तो मकान स्वामी परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। खबर पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल कर फील्ड यूनिट की मदद से भी साक्ष्य संकलित किए हैं। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल कुछ रिश्तेदार आ गए हैं। अभी माता-पिता के आने का इंतजार है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मूल रूप से हाथरस के हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के प्रस्त कुमार सेंगर कोलकाता में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी इकलौती बेटी साक्षी उर्फ डॉली (18) संग रामबाग गली नंबर 6 में एक रिश्तेदार के मकान के ऊपरी हिस्से में किराये पर रहती थीं। चूंकि अब तक डॉली की पढ़ाई अलीगढ़ में चली और अब उसने नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में एमएससी में दाखिला ले लिया था। इसलिए अगले 15 दिन में मां-बेटी नोएडा जाकर रहने की तैयारी में थे। अब तक ऑनलाइन कक्षाएं चल…