अलीगढ़ | तमतमाए सांसद ने कहा, कप्तान का मन आएगा तो फतवा जारी कर देंगे
अलीगढ़ | तमतमाए सांसद ने कहा, कप्तान का मन आएगा तो फतवा जारी कर देंगे डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : शहर में ग्रामीण क्षेत्रों के लाइसेंसधारक टेंपो रोके जाने से नाराज टेंपो चालक शनिवार को सांसद सतीश कुमार गौतम के विद्यानगर कार्यालय पहुंच गए। टेंपो चालकों ने बताया कि जिनके लाइसेंस देहात क्षेत्र के हैं, उन्हें शहर के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। उनके टेंपो के चालान काट दिए जा रहे हैं, ऐसे में उनके सामने आर्थिक स्थिति का संकट खड़ा हो जाएगा। टेंपों के चालान कटने पर सांसद तमतमाए इस पर सांसद सतीश कुमार गौतम तमतमा गए। उन्होंने एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र को फोन मिला दिया। उनसे पूछ लिया कि ये टेंपो रोके जाने का आदेश किसने पारित किया है। उधर से जवाब एसएसपी के लिए आया। इसपर सांसद ने कहा कि क्या कप्तान को सपने में आया है कि वो हमसे बात नहीं करेंगे? जिले के मालिक हैं कि वो अपने मन से फतवा जारी कर देंगे? कप्तान जो चाहेंगे वो कर देंगे? मेरे घर सैकड़ों की संख्या में टेंपो चालक आ गए हैं? कप्तान किसी जनप्रतिनिधि अर्थात सांसद और विधायक से बात करेंगे कि नहीं, एकदम से फतवा जारी कर देंगे? हमें कितनी देर में जवाब दे रहे हैं? सांसद ने कहा कि जबतक जनप्रतिनिधियों की बैठक कप्तान के स…