अलीगढ़ | बिना वीजा- पासपोर्ट अलीगढ़ में रह रहे दो बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
अलीगढ़ | बिना वीजा- पासपोर्ट अलीगढ़ में रह रहे दो बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ : थाना रोरावर पुलिस ने सोमवार को बिना पासपोर्ट,वर्क परमिट और वीजा के अलीगढ़ में रह रहे बांग्लादेश के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपिताें ने कूट रचित दस्तावेज बनवा रखे थे और करीब आठ साल भारत में आए थे तभी से अलीगढ़ में किराये के मकान में रहकर एक मीट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपितों से मिले दस्तावेजों की जांच करने में जुट गई है। फर्जी तरीके से बनवा रखे थे आधार कार्ड पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आपरेशन प्रहार के तहत थाना रोरावर इंस्पेक्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली टीम गस्त पर थी। ऐलाना मीट फैक्ट्री को जाने वाले रास्ते पर हाईवे पुल व रेलवे लाइन के बीच से जिला कोक्स बाजार (बांग्लादेश) के जीवनहाली निवासी मोहम्मद जमाल पुत्र जफर आलम व मोहम्मद हसन पुत्र फिरोज अहमद निवासी फासिया खाली थाना चौकरिया जिला कोक्स बाजार, बांग्लादेश को बिना पासपोर्ट गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करा रखे थे। आधार कार्ड बनवाकर अवैध तरीके से निवास कर रहे थे। आरो…