अलीगढ़ | लोधा थाने में मुंशी व पहरा को झपकी आई, हथकड़ी खोलकर भागा संदिग्ध
अलीगढ़ | लोधा थाने में मुंशी व पहरा को झपकी आई, हथकड़ी खोलकर भागा संदिग्ध डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : लोधा थाने के पुलिस कर्मियों की लापरवाही से एक संदिग्ध थाने से भाग गया। दरअसल, क्षेत्र में मंगलवार को हुई लूट के मामले में पकड़ा गया संदिग्ध बुधवार रात मुंशी व पहरा को झपकी आने पर हथकड़ी खोलकर और अपना सामान समेटकर भागने में सफल रहा। सुबह जब वह गायब मिला तो स्टाफ के होश उड़ गए। पुलिस घंटों तक चरकघिन्नी बनी रही। बाद में उस संदिग्ध के परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। वाकया मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ। जवां के समस्तपुर के मनोज से जोफरी रेलवे लाइन के पास अवैध धंधे से जुड़ीं महिलाओं व उनके साथियों ने मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले में सीमा विवाद में लोधा पुलिस लापरवाही बरत रही थी। मगर बाद में राजस्व टीम ने मामला लोधा में बताया तो मजबूरन लोधा पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। मंगलवार रात को पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में लिया। इसके बाद एक पुरुष व एक महिला को हिरासत में लिया। बुधवार दोपहर पकड़े गए लोगों के खिलाफ लिखा पढ़ी कार्रवाई चल रही थी, तभी उन्हीं का एक साथी थाने के बाहर घूमता दिखा तो उसे भी पकड़ लिया गया। इस तरह चार महिलाओं को …