अतरौली में पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह की त्रयोदशी में कल जुटेंगे दिग्गज

                                        


 डेस्क समाचार दर्पण लाइव।

अतरौली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिह के 1 सितंबर को होने वाले त्रयोदशी संस्कार को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। धनीपुर एयरपोर्ट से लेकर अतरौली के कार्यक्रम स्थल तक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को पांच जोन व 12 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 39 मजिस्ट्रेट सुरक्षा व शांति व्यवस्था में लगाए गए हैं। सभी विभागों के जिला स्तरीय अफसरों को भी इसमें लगाया गया है। अलीगढ़ के साथ ही एटा, कासगंज व हाथरस से भी मजिस्ट्रेट बुलाए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व मध्य प्रदेश के सीएम, उत्तराखंड व राजस्थान के राज्यपाल के अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार के दो दर्जन से अधिक मंत्रियों के आने की भी संभावना लगाई जा रहा हैं।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0