नीला झंडा रास न आया तो घर लौट गए नोएडा वाले नेताजी, जानिए पूरा मामला

नीला झंडा रास न आया तो घर लौट गए नोएडा वाले नेताजी, जानिए पूरा मामला
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :-  लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नोएडा में रहने वाले नेताजी हाथी पर सवार हुए तो पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने सवाल उठाए, मगर बहनजी ने किसी की नहीं सुनी। फिर नेताजी को नीला झंडा देकर महासमर में भी उतार दिया। तर्क दिया कि वे चौधरी चरण सिंह की विरासत वाले वोट बैंक को साधेंगे तो जीत की राह आसान हो जाएगी। पार्टी नेताओं में फिर कानाफूसी हुई कि चौधरी चरण सिंह की विरासत वाले वोटरों का रूझान तो पिछले चुनाव से ही कमल वाली पार्टी की तरफ है, नेताजी कुछ नहीं कर पाएंगे। हाईकमान तक चर्चा पहुंची, मगर बहनजी अपने फैसले पर अडिग रहीं। हद तो तब हुई जब नेताजी की भाजपा से नजदीकियों की खबरें आईं। फोटो भी वायरल हुए, मगर देर हो चुकी थी। नेताजी चुनाव हार गए। अब चुनाव से पहले नेताजी भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी नेताओं का कहना है, घर लौट गए नेताजी। फोन सुनने को रखे चार कर्मचारी ऐतिहासिक धरोहरों के शहर से आए साहब ने विभाग की ‘सेहत’ दुरुस्त करने के नाम पर अधीनस्थों पर दबाव बढ़ा दिया है। कार्यालय के बगल में ही कोठी है। ऐसे में साहब का काम सुबह सात बजे से शुरू हो जाता, खत्म कब होगा, किसी को प…