बुलंदशहर। पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन गिरोह के दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन गिरोह के दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी आए दिन शहर में चोरी होना आम बात हो गया है। चोरों का बोलबाला पूरे शहर में है, शहर में वाहन चोरी पर पुलिस नकेल नहीं कस पा रही है। बुलन्दशहर :- कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन गिरोह के दो शातिरों को ग्राम मामन के जंगल से रात्रि करीब 1:50 बजे गिरफ्तार किया है, पुलिस ने ग्राम धमरावली इंडस टावर से 24 बैटरी , स्पलेंडर प्रो (UP 14 BF 2653) एक और स्पलेंडर प्रो (DL SDM 0972) की बरामदगी की है। पुलिस ने गिरफ्तार शातिरों की पहचान सोनू पुत्र धर्मसिंह निवासी ग्राम सिमरावली थाना जहाँगीरपुर और राहुल पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम छज्जुगड़ी गयासपुर थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर के रूप में हुई है। चोरी हुई मोटरसाइकिल स्पलेंडर (UP 14 BF 2653) चोरी हुई के सम्बंध में थाना कोतवाली देहात मुअसं 1661/21धारा 379 के अन्तर्गत मुकद्दमा दर्ज है । थाना प्रभारी निरक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि सोनू और राहुल को गिरफ्तार कर बरामदगी के साथ न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।