बुलंदशहर। किसानों की समस्या को लेकर धरने पर बैठे जनसेवक सीटू भाई
बुलंदशहर। किसानों की समस्या को लेकर धरने पर बैठे जनसेवक सीटू भाई रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : पहासू नगलिया लक्ष्मणपुर और आसपास गांवों में बंदरों की समस्याओं को लेकर आज जनसेवक शिवकुमार शर्मा सीटू भाई और किसान शिव मन्दिर पर धरने पर बैठ गए। सीटू भाई ने प्रशासन की लापरवाही को लेकर रोष व्यक्त किया सीटू भाई, ने कहा कि बंदरों के कारण फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद बंदर पकडने के लिए टीम नहीं आती सीटू भाई, ने कहा जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाएगा तब तक लगातार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर किसान दिनेश शर्मा, संजू सिंह, अनिल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।