बुलंदशहर। सबा हत्याकांड : पांच के खिलाफ मिली तहरीर , दो हिरासत में
बुलंदशहर। सबा हत्याकांड : पांच के खिलाफ मिली तहरीर , दो हिरासत में ब्यूरो ललित चौधरी अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ में सात वर्षीय बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका की मां ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि दिल्ली निवासी शबनम उर्फ रानी का निकाह 8 फरवरी 2010 को अगौता के गांव जोलीगढ़ निवासी मुजम्मिल से हुआ था। वर्ष 2014 में शबनम को पति ने तीन तलाक दे दिया था। इसके विरोध में 7 मई 2018 को शबनम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। करीब दो वर्ष पहले शबनम ने गांव निवासी दो लोगों पर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया था। तेजाबी हमले में शबनम ओर उसका पुत्र अजमल झुलस गया था। बाद में यह मामला फर्जी निकला था। तभी से यह मामला हाई प्रोफाइल बना हुआ है। रविवार को शबनम की सात वर्षीय पुत्री सबा की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची औरंगाबाद। जोलीगढ़ में घटना की सूचना मिल…