बुलंदशहर। अंतरराज्जीय वाहन चोर के दो सदस्य गिरफ्तार, दो स्कूटी सहित ग्यारह वाहन बरामद
बुलंदशहर। अंतरराज्जीय वाहन चोर के दो सदस्य गिरफ्तार, दो स्कूटी सहित ग्यारह वाहन बरामद ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। खुर्जा देहात पुलिस ने अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो स्कूटी समेत 11 वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात खुर्जा देहात थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सूचना पर शिकारपुर रोड स्थित एक रिसोर्ट के पास चेकिग शुरू की थी। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने शिकारपुर की तरफ से आते एक बाइक पर सवार दो लोगों को दो तमंचे और चार जिदा कारतूस के साथ दबोच लिया।